साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 202 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 133 गेंदों का सामना किया और नौ चौके जड़े।

Advertisement

हालांकि, टीम इंडिया 200 तक पहुंचती हुई भी नहीं दिख रही थी लेकिन हमेशा की तरह जसप्रीत बुमराह ने आखिर में आकर बड़े शॉट खेले और भारत को 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने कगिसो रबाडा के एक ही ओवर में दो चौकों और 1 छक्के समेत कुल 14 रन लूट लिए।

Advertisement

इस ओवर में जब रबाडा की तेज़ बाउंंसर पर बुमराह ने छक्का लगाया तो स्टैंड्स में बैठी उनकी पत्नी संजना गणेशन भी तालियां मारती हुई दिखी। वहीं, बुमराह का छक्का देखकर वो अपनी हंसी भी नहीं रोक पाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है औऱ फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

वहीं, अगर इस मैच के पहले दिन की बात की जाए तो दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं और अभी भी वो भारत के स्कोर से 167 रन पीछे हैं। अगर स्कोरकार्ड की तरफ देखें तो फैंस को इस टेस्ट के दूसरे दिन काफी मज़ा आने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार