India Probable XI Vs AFG 2nd Quarter-Final Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम सोमवार, 28 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान के साथ एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर-फाइनल खेलेगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

यश ठाकुर की जगह जसप्रीत बुमराह: इंडिया की एशियन गेम्स स्क्वाड में 27 वर्षीय तेज गेंदबाज़ यश ठाकुर को चुना गया है, जिन्हें हाल ही में जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलने का मौका मिला। उन्होंने IPL और दूसरे घरेलू टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित करके भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। हालांकि उन्हें एशियन गेम्स के क्वार्टर-फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा, इसके आसार बेहद कम हैं।

यश ठाकुर को जसप्रीत बुमराह के लिए जगह बनानी पड़ सकती है, जो कि टीम इंडिया के सबसे बड़े गेंदबाज़ और मैच विनर्स में से एक हैं। उन्हें भारत-जापान टी20 में आराम दिया गया था। वो 98 टी20 इंटरनेशनल में 124 विकेट ले चुके हैं। बात करें यश ठाकुर की तो उन्होंने 4 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 5 विकेट चटकाए हैं।

स्पिनरों की तिकड़ी: निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच स्लो है जहां पर स्पिन गेंदबाज़ काफी कहर बरपाते हैं। ऐसे में टीम इंडिया भी अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई की स्पिन तिकड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है। भारत-जापान टी20 में भी इन तीनों ने ही मिलकर 5 ओवर में 32 रन बचाए थे और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। बताते चलें टी20 इंटरनेशनल में अक्षर पटेल 105 विकेट, रवि बिश्नोई 71 विकेट और वाशिंगटन सुंदर 53 विकेट ले चुके हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, विपराज निगम, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार