भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गनेशन के साथ गोवा में शादी कर ली है। पिछले कुछ दिनों से ये खबरें आ रही थी कि ये दोनों 14-15 मार्च को गोवा में शादी के बंधन में बंध सकते हैं और अब इस खबर पर मुहर लग चुकी है। 

Advertisement

गौरतलब है कि बुमराह ने अपनी शादी की तैयारियों को लेकर ही इंग्लैंड की सीरीज से दूरी बनाई। अपनी शादी की जानकारी बुमराह और संजना ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिये दी है।

Advertisement

इन दोनों की शादी गोवा के एक गुरुद्वारे में सिक्ख रीति रिवाजों के मुताबिक हुई है। बुमराह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी पत्नी संजना के साथ शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

बुमराह ने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, 'प्यार, प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है। आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ साझा करके धन्य महसूस करते हैं। जसप्रीत और संजना।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार