30 जनवरी, नागपुर (CRICKETNMORE)। नागपुर मे खेले गए दूसरे टी- 20 में भारत ने बेहद ही रामोंचक मैच में इंग्लैंड को 5 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस शानदार जीत में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई और आखिरी ओवर जब इंग्लैंड को केवल 8 रन की दरकार थी उस दबाव भरे माहौल में बुमराह ने केवल 2 रन देकर इंग्लैंड के जबड़े से जीत छिन लाए।

Advertisement

डेथ ओवरों में अपने कमाल की गेंदबाजी के कारण बुमराह मैच के हीरो रहे और मैन ऑफ द मैच के खिताब भी अपने नाम करने में सफल रहे। बुमराह ने अपने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके। टी- 20 में इस तरह की गेंदबाजी से बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत के लिए डेथ ओवर में उऩसे बेहतर और किफायती गेंदबाज कोई नहीं है।

बुमराह ने अपने यादगार गेंदबाजी से क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर को भी चकित कर दिया है। सचिन ने भारत की इस जीत के तुरंत बाद ही ट्विटर पर नेहरा औऱ बुमराह की प्रशंसका करते हुए लिखा कि वाह, किस तरह से नेहरा औऱ बुमराह ने मैच का रूख भारत के तरफ मोड़ दिया। ऐसे ही भारत जीतते रहे..

शानदार जीत दिलाने के बाद बुमराह ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर की कर ली बराबरी...आगे क्लिक करके जाने

 
Advertisement

आपको याद हो कि तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरुआती दिनों में भारत को बिल्कुल ही इस अंदाज में मैच जीताया था। बात 24 नवंबर साल 1993 की है जब हीरो कर के सेमीफाइनल में ईडन गॉर्डन के मैदान पर सचिन ने भारत को 2 रनों से बेहद ही रोमांचक जीत दिलाई थी। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर में भारत के कप्तान अजहर ने सचिन को गेंद थमाई और सचिन ने केवल 4 रन आखिरी ओवर में खर्च किए और 1 विकेट भी रन आउट करवाने में सफलता पाई थी। भारत यह मैच केवल 2 रन से जीतने में सफल रहा था।

Advertisement

उसी तरह से कल हुए मैच में बुमराह ने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की और भारत को 5 रन से यादगार मैच जीता दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार