टी-20 वर्ल्ड कप सिर पर है और इससे पहले भारतीय टीम को एक ओर बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई ने खुद आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि कर दी है। इस घटना के बाद अब जसप्रीत बुमराह का रिएक्शन सामने आया है। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दुख प्रकट किया है।

Advertisement

स्टार गेंदबाज़ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक मैसेज साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन सकूंगा। लेकिन मैं अपने प्रियजनों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हूं। जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं भारतीय टीम को चियर करूंगा।'

Advertisement

बता दें कि जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी से पीड़ित हैं। खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापस लौटने में कम से कम 4 से 6 महीने तक लग सकते हैं। अपनी चोट के कारण जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप भी मिस किया था। उस टूर्नामेंट में इंडियन टीम को अपने स्टार गेंदबाज़ की खूब कमी खली थी और वह सुपर-4 स्टेज भी क्लियर नहीं कर सके थे।

कौन हो सकता है बुमराह की रिप्लेसमेंट: जसप्रीत बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब टीम की मुश्किलें बढ़ चुकी है। अब बुमराह की रिप्लेसमेंट पर भी चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, और मोहम्मद सिराज के नाम बुमराह की रिप्लेसमेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं। बता दें कि मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है। हाल ही में शमी कोविड-19 से उभरे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार