India vs England 4th Test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इंग्लैंड के खिलाफ 23 फरवरी से रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है। बुमराह धर्मशाला में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला बाद में लिया जाएगा और यह चौथे टेस्ट के परिणाम पर भी निर्भर हो सकता है। हालांकि फिलहाल इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

 
Advertisement

क्रिकबज की खबर के अनुसार भारतीय टीम मंगलवार (20 फरवरी) को राजकोट से रवाना होगी और लेकिन बुमराह का टीम के साथ जाना मुश्किल है। वह सोमवार को राजकोट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। उनके अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के अगले टेस्ट से बाहर होने की जानकारी नहीं है। 

Advertisement

भारतीय टीम ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह को आराम देने का फैसला किया है। बता दें कि बुमराह ने पहले तीन मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तीन टेस्ट में 80.5 ओवर गेंदबाजी की है 17 विकेट हासिल किए हैं। 

मोहम्मद सिराज को भी वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया है। मुकेश कुमार रांची में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे, उन्हें बंगाल के लिए रणजी मैच खेलने के लिए तीसरे टेस्ट से पहले रिलीज किया गया था। विशाखापत्तनम मे हुए टेस्ट में मुकेश खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके अलावा टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकाश दीप भी मौजूद हैं। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि पांच मैच की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से आगे है। राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने 434 रन के विशाल अंतर से इंग्लैंड को हराया है। यह रनों के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार