मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार (20 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के बाद एक खास पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर गेंदबाजी के अहम गुर सिखाते नजर आए।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में बुमराह कार्तिक त्यागी को बता रहे हैं कि यॉर्कर गेंदबाजी का अभ्यास हमेशा तब करना चाहिए जब शरीर सबसे ज्यादा थका हुआ हो। बुमराह ने समझाया कि मैच के आखिरी ओवरों में गेंदबाज का शरीर काफी थक जाता है, इसलिए उसी स्थिति में अभ्यास करने से असली मुकाबले में फायदा मिलता है।

Advertisement

बुमराह ने वीडियो में कहा, “जब मैं यॉर्कर की प्रैक्टिस करता हूं तो हमेशा थकने के बाद करता हूं, क्योंकि मैच में भी शरीर उसी समय सबसे ज्यादा थका होता है। नेट्स में हमेशा अपने स्पेल की आखिरी छह गेंदों पर यॉर्कर डालने की कोशिश करो। इससे शरीर उस परिस्थिति का आदी हो जाता है और मैच में यॉर्कर डालना आसान हो जाता है।”

VIDEO:

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह को दुनिया के बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाजों में गिना जाता है। लगातार सटीक यॉर्कर डालने की उनकी क्षमता उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाती है। मुंबई इंडियंस में अपने शुरुआती दिनों के दौरान उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा से भी काफी कुछ सीखा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि IPL 2026 में बुमराह का प्रदर्शन उनके नाम के मुताबिक नहीं रहा है। इस सीजन उन्होंने 13 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 8.36 का रहा है। वहीं कार्तिक त्यागी के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है। KKR के इस युवा तेज गेंदबाज ने 13 मैचों में 24.61 की औसत से 18 विकेट हासिल किए हैं और कई अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई है। ऐसे में बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज से मिले टिप्स निश्चित तौर पर उनके करियर में काफी काम आ सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार