क्या अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में आराम देना चाहिए या खेलना चाहिए। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर को तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए बुमराह को आराम देना चाहिए। 

Advertisement

कार्तिक ने कहा कि, "जसप्रीत बुमराह को निश्चित रूप से बिना किसी शक के आराम की जरूरत है। ऐसा हो रहा है, और आप मोहम्मद सिराज को उनकी जगह खेलते हुए देखेंगे। जब तक किसी को कोई परेशानी न हो, मैं किसी अन्य बदलाव के बारे में नहीं सोच सकता। मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि इस मैच में खेलने वाले बल्लेबाजों या गेंदबाजों को मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए।"

Advertisement

भारत को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पुणे में हुए दूसरे टेस्ट मैच में 113 रन के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उन्होंने 2-0 से सीरीज भी गवां दी। वहीं बुमराह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दो मैचों में 3.09 की इकॉनमी रेट से केवल तीन विकेट ही अपने नाम किये हैं। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक नवंबर से खेला जाएगा। 

भारत की दो हार ने WTC 2025 के फाइनल मैच में जगह बनाने की उनकी संभावनाओं को झटका दिया है। हालाँकि, उम्मीद अभी भी है कि वे अपने अगले छह मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर उन्हें WTC 2025 के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम तीन टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत है।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार