इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा लेकिन निचले क्रम ने टीम इंडिया की लाज बचा ली और 191 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद जब टीम इंडिया बॉलिंग के लिए मैदान पर उतरी तो जसप्रीत बुमराह ने इंग्लिश टीम की कमर तोड़ दी।

Advertisement

बुमराह ने इंग्लिश पारी के चौथे ओवर और अपने दूसरे ओवर में दोनों इंग्लिश ओपनर्स को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को डबल झटका दे डाला। सबसे पहले बुमराह ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रोरी बर्न्स की गिल्लियां बिखेरी और इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर हसीब हमीद को ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाया।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए ये दोनों ओपनर्स पिछले मैच के हीरो रहे थे और दोनों ने ही अर्द्धशतक लगाए थे। मगर इस मैच में बूम-बूम बुमराह की तेज़ रफ्तार के चलते भारतीय टीम ने मैच में वापसी कर ली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जो रूट का विकेट कितनी जल्दी ले पाते हैं।

अगर इस मैच की बात करें, तो ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं और अब वो भारत से 181 रन पीछे हैं जबकि डेविड मलान और जो रूट क्रीज पर नाबाद हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार