भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जब जोहानिसबर्ग में दूसरे दिन का खेल शुरू होने वाला था तो उससे पहले एक मज़ेदार नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि खेल शुरू होने से पहले तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के गेंदबाजी एक्शन की नकल कर रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले भी बुमराह को अलग-अलग तरह के गेंदबाजी एक्शन करते हुए देखा गया है इसलिए फैंस को ये वीडियो देखकर किसी भी तरह की हैरानी नहीं होनी चाहिए लेकिन वांडरर्स में जो नजारा देखने को मिला उसे देखकर अश्विन को भी हंसी आ गई।

Advertisement

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और बुमराह का अंदाज़ महफिल लूटने में सफल रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 229 रनों पर समाप्त हुई जिसका मतलब ये था कि उन्हें पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त मिली है।

अब इस मैच की दशा और दिशा दूसरी पारी तय करेगी क्योंकि अगर भारतीय बल्लेबाज़ों ने दूसरी पारी में स्कोरबोर्ड पर रन टांग दिए तो अफ्रीकी सरज़मीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना जोहानिसबर्ग में ही पूरा हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार