1 जून की शाम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक ट्वीट किया जिसके बाद कई न्यूज़ चैनल्स और पोर्टल्स ने ये खबर छापनी शुरू कर दी कि सौरव गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अगर आप भी इस बात को सच मान रहे हैं तो बता दें कि ये बिल्कुल अफवाह है और आपको उन चैनल्स और पोर्टल्स की खबरों पर यकीन नहीं करना चाहिए। 

Advertisement

सौरव गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है इस बात पर किसी और ने नहीं बल्कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मुहर लगाई है। समाचार एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया कि सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है। जय शाह का बयान आने के बाद फैंस की सांस में सांस जरूर आई होगी।

Advertisement

इससे पहले गांगुली ने अपने ट्वीट से खलबली मचा दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "1992 में क्रिकेट के साथ मेरी यात्रा की शुरुआत के बाद से ये 30वां वर्ष है। तब से, क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने मुझे आप सभी का समर्थन दिया है। मैं हर उस व्यक्ति से शुक्रिया कहना चाहता हूं जो इस यात्रा का एक हिस्सा रहा, मेरा समर्थन किया और मुझे आज जहां मैं हूं वहां पहुंचने में मदद की। आज, मैं कुछ ऐसा शुरू करने की योजना बना रहा हूं जो मुझे लगता है कि शायद बहुत से लोगों की मदद करेगा। मुझे आशा है कि आप अपना समर्थन जारी रखेंगे क्योंकि मैं अपने इस अध्याय में प्रवेश करने जा रहा हूं।”

वहीं, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इन खबरों का खंडन किया। आपको बता दें कि गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 से अधिक रन बनाए। कप्तान के रूप में उन्होंने 2003 के आईसीसी विश्व कप के फाइनल में भारत को पहुंचाने में अहम भूमिका भी निभाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार