भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट (India vs Australia 2nd Test) मैच से पहले टीम इंडिया से रिलीज कर दिया है। बोर्ड ने रविवार (12 फरवरी) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 

Advertisement

BCCI ने बयान जारी कर कहा, " ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने  भारतीय टीम मैनेजमेंट से परामर्श के बाद जयदेव उनादकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज करने का फैसला किया है।”

Advertisement

उनादकट सौराष्ट्र की टीम के साथ जुड़ेंगे, जिसे 16 फरवरी से  कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलना है। फाइनल में वह सौराष्ट्र की टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से खेला जाएगा। 

सौराष्ट्र की टीम कर्नाटक को 4 विकेट से हराकर और बंगाल की टीम मध्य प्रदेश को 306 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में पहुंची है। उनादकट ने इस सीजन सौराष्ट्र के लिए सिर्फ तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13.64 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। जिसमें उन्होंने दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में हैट्रिक ली थी। 

उनादकट ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की थी। 12 साल बाद उन्होंने भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था। उनादकट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से 21 तक खेला जाएगा, जिसमें भारत के गेंदबाजी अटैक में बदलाव होना मुश्किल लह रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार