अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। झूलन ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व स्पिनर लिन फुलस्टन के 39 विकेट की बराबरी की।अपने पांचवें वनडे वर्ल्ड कप में खेल रही 39 वर्षीय ने मौजूदा टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50वें ओवर में विकेटकीपर केटी मार्टिन को आउट करके यह कीर्तिमान अपने नाम किया। 

Advertisement

1982 से 1988 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाली फुलस्टन ने 20 मैचों में 39 विकेट लिए थे जबकि गोस्वामी ने अपने 30वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर कैरोल एन होजेस 24 मैचों में 37 विकेट लेकर इस जोड़ी से पीछे हैं।

Advertisement

दो दशक पहले जनवरी 2002 में डेब्यू करने के बाद, गोस्वामी, जिन्हें 'चकदा एक्सप्रेस' के नाम से जाना जाता है, महिलाओं के वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं, जिन्होंने 197 मैचों में 248 विकेट लिए हैं।

अगर इस मुकाबले की जाए तो भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के 260 रनो के जवाब में न्यूजीलैंड टीम 46.4 ओवरों में 198 रनों पर ही सिमट गई। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार