26 फरवरी। आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और वही टीम चुनी है जो इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है।

Advertisement

कंधे की चोट से जूझ रहे झाए रिचर्डसन को हालांकि न्यूजीलैंड दौर के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। रिचर्डसन को टी-20 टीम में जगह मिली थी। वह दक्षिण अफ्रीका में वनडे टीम के साथ ही रहेंगे।

Advertisement

रिचर्डसन ने बीते 11 महीनों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम नहीं रखा है। उन्हें पिछले साल मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में कंधे में चोट लगी थी।

टीम के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, "झाए अच्छा कर रहे हैं, जैसा हमने बिग बैश में देखा। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में वापस आए थे और टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे।"

उन्होंने कहा, "हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों का एक पूल है। झाए ने कड़ी मेहनत के बाद यह जगह हासिल की है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में रखने से हमें एक विकल्प मिलेगा।"

आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 29 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके बाद आस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मार्च से वनडे सीरीज खेलनी है।

Advertisement

आस्ट्रेलियाई टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, एलेक्स कैरी (उपकप्तान), पैट कमिंस (उपकप्तान), जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, मिशेल मार्श, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार