लगातार दो शानदार जीत के बाद पांचवें टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज खत्म होने के बाद आईपीएल में साथी खिलाड़ी रहे ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और जिमी नीशम (Jimmy Neesham) ने एक-दूसरे को ऑटोग्राफ की हुई जर्सी गिफ्ट की।

Advertisement

अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर नीशम ने अपनी जर्सी पर एक मैसेज भी लिखा। ये मैसेज था 4, 6, 4, 4, 4, 6, जिसे समझने में फैंस को ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। 

Advertisement

बता दें की तीसरे टी-20 के दौरान मैक्वेल ने नीशम के ओवर में चौको-छक्कों की बरसात की थी। नीशम द्वारा डाले गए 17वें ओवर में मैक्सवेल ने 28 रन ठोके थे। उस मुकाबले में नीशम ने अपने कोटे के चार ओवरों में बिना कोई विकेट हासिल किए 60 रन लुटा दिए थे। जो एक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में किसी में न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सबसे महंगा प्रदर्शन है। 

मैक्सवेल औऱ नीशम आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे। लेकिन दोनों का प्रदर्शन ही निराशाजनक रहा था, जिसके कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2021 की नीलामी में मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और नीशम को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार