BRM vs TRE, The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार, 24 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) ने 214 रन डिफेंड करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 10 रनों से हार का स्वाद चखाया। इस मुकाबले के हीरो जो क्लार्क (Joe Clarke) रहे जिन्होंने 33 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर बर्मिंघम फीनिक्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 4 विकेट खोकर 214 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए जो क्लार्क ने 33 गेंदों पर 68 रन, विल स्मीड ने 28 गेंदों पर 51 रन, रेहान अहमद ने 25 गेंदों पर 48 रन और कप्तान डोनोवन फरेरा ने 9 गेंदों पर नाबाद 22 रनों की पारी खेली।

बात करें ट्रेंट रॉकेट्स के गेंदबाज़ों की तो कैल्विन हैरिसन ने 20 गेंदों पर 27 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं मोहम्मद आमिर ने 20 गेंदों पर 43 रन देकर 1 विकेट और लुईस ग्रेगरी ने 15 गेंदों पर 42 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए ट्रेंट रॉकेट्स को 215 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए पूरी टीम 100 गेंदों पर 7 विकेट खोकर 204 रन ही जोड़ पाई। उनके लिए टॉम बैंटन ने तूफानी पारी खेली और 32 गेंदों पर 67 रन ठोके। इसके अलावा बेन डकेट ने भी 25 गेंदों पर 49 रन और फिन एलन ने 17 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। हालांकि इन सब के बावजूद बर्मिंघम फीनिक्स ने 214 रन डिफेंड करके उन्हें 10 रनों से मात दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर बर्मिंघम फीनिक्स के गेंदबाज़ों की तो स्कॉट करी और उस्मान तारिक ने 2-2 विकेट लिए, वहीं मिशेल ओवेन और बेन ड्वारशुइस ने 1-1 झटका। ध्यान दें कि ये मुकाबला जीतकर बर्मिंघम फीनिक्स ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है, वहीं ट्रेंट रॉकेट्स को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार