व्हांगरेई (न्यूजीलैंड), 17 नवंबर| इंग्लैंड के बल्लेबाज जो डेनली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में टेस्ट करियर का अपना पहला शतक जड़ना चाहते हैं। डेनली चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

Advertisement

आईसीसी ने डेनली के हवाले से बताया, "टी-20 सीरीज से पहले चोटिल होने पर मुझे बहुत निराशा हुई थी। जब मैं मुझे चोट लगी तब मुझे लगा कि यह दौरा मेरे लिए खत्म हो गया है। चोट बहुत खराब थी और मेरा न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में भी खेलना तय नहीं था।"

 
Advertisement

उन्होंने अभ्यास मैच में अर्धशतक लगाया।

डेनली ने कहा, "चोट सही से ठीक हो गई, मुझे अब कोई परेशानी नहीं है। मुझे विकटों के बीच दौड़ने और शॉट्स खेलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। हम इसकी देखभाल भी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि मुझे दोबारा स्वेलिंग न हो।"

उन्होंने इस साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और उन्हें अभी भी अपने पहले शतक की तलाश है। वह ओवल में हुए आखिरी टेस्ट मैच में शतक से छह रनों से चूक गए थे।

डेनली ने कहा, "शतक न लगा पाना निराशाजनक था, लेकिन मुझे शून्य पर एक जीवनदान मिला और मैं पगबाधा भी आउट हो सकता था। एशेज में मुझे कुछ बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करने का मौका मिला जिससे मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा है। इस दौरे पर पहला टेस्ट शतक बनाना अच्छा होगा। मैं बल्लेबाजी के दौरान काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार