Rawalpindi Pitch: पाकिस्तान के रावलपिंडी के मैदान पर पाक बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। हद से ज्यादा बल्लेबाजी के अनुकूल इस पिच पर जो रूट (Joe Root) जो की मुख्य रूप से दांए हाथ के बल्लेबाज हैं उन्हें बांए हाथ से बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। जो रूट लेफ्ट हेंडर बनकर रावलपिंडी की सपाट पिच पर बैटिंग करते हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

पाकिस्तान के गेंदबाज जाहिद महमूद की गेंद पर जो रूट को बांए हाथ से बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था जिसने कमेंटेटर नासिर हुसैन तक को आवाक कर दिया था। नासिर हुसैन को कहते सुना गया मैं जो देख रहा हूं वो काबिले तारिफ है जो रूट लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज बन गए हैं। शायद दांए हाथ से बल्लेबाजी करना इनके लिए बेहद आसान है।

Advertisement

गेंदबाजों के लिए काल इस पिच पर जो रूट पहली पारी में फ्लॉप रहे थे। टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज जो रूट पहली पारी में महज़ 23 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन जब उन्हें दूसरी इनिंग में बैटिंग करने का मौका मिला तब उन्होंने अपनी क्लास से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

जाहिद महमूद की गेंद पर कैच आउट होने से पहले रूट ने 69 गेंद पर 73 रनों की पारी खेली थी। वहीं अगर अब तक घटे इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर इस पिच पर पहले बैटिंग करते हुए बड़े आराम से कुल 657 (उनके चार बल्लेबाजों ने शतक बनाया) रन बनाए। जवाब में बाबर आजम, इमाम उल हक और असद शफीक के शतक के दमपर पाकिस्तान की टीम ने 579 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार