Joe Root 20th ODI Century: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट ने वनडे क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में रूट ने अपना 20वां वनडे इंटरनेशल शतक जड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके उपलब्धि के साथ ही रूट दुनिया के चुनिंदा महान बल्लेबाज़ों की सूची में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट ने मंगलवार (27 जनवरी) को वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में रूट ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में 20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए।

Advertisement

नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने उतरे 35 वर्षीय जो रूट ने बेहद संयम और क्लास के साथ पारी खेली। उन्होंने 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 108 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रूट सबसे ऊपर हैं। उनसे पीछे पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर में 13 शतक लगाए थे। जेसन रॉय और मार्कस ट्रेस्कॉथिक के नाम 12-12 शतक हैं, जबकि जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर ने 11-11 शतक जड़े हैं।

इतना ही नहीं, जो रूट वनडे क्रिकेट में 20 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के कुल 18वें बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। रूट टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 20-20 शतक लगाने वाले पहले इंग्लिश और दुनिया के आठवें बल्लेबाज़ बन गए हैं।

टेस्ट और वनडे दोनों में 20 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़:

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – टेस्ट: 51 शतक | वनडे: 49 शतक
  2. विराट कोहली (भारत) – टेस्ट: 30 शतक | वनडे: 54 शतक
  3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – टेस्ट: 41 शतक | वनडे: 30 शतक
  4. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – टेस्ट: 28 शतक | वनडे: 27 शतक
  5. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – टेस्ट: 22 शतक | वनडे: 25 शतक
  6. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – टेस्ट: 38 शतक | वनडे: 25 शतक
  7. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – टेस्ट: 26 शतक | वनडे: 22 शतक
  8. जो रूट (इंग्लैंड) – टेस्ट: 41 शतक | वनडे: 30 शतक
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने श्रीलंका के खिलाफ जमकर रन बरसाए। जो रूट के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने भी तूफानी शतक जड़ा। ब्रूक ने सिर्फ 66 गेंदों में 11 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 136 रन बनाए। वहीं जैकब बेथेल ने अहम 65 रनों की पारी खेली। इन शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार