इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट अभी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ बीते 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान जबरदस्त फॉर्म में दिखे उन्होंने इस दौरान चार पारियों में 106.50 की औसत से कुल 426 रन बनाए। इस दौरान रूट का सर्वाधिक स्कोर 228 रनों का रहा।

Advertisement

इसी बीच अब इंग्लैंड के पूर्व बेहतरीन ओपनर ज्योफ्री बॉयकॉट ने कहा है कि जो रूट के अंदर काबिलियत है कि वो भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और आने वाले समय में सचिन को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रूट की उम्र महज 30 साल है और उन्होंने 99 मुकाबलें खेले हैं जिसमें उनके नाम 8249 रन दर्ज है। इस हिसाब से उन्हें 15 हजार से ज्यादा रन बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

बॉयकॉट ने द टेलीग्राफ में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कहा,"रूट सिर्फ 30 साल के है। उन्होंने सिर्फ 99 टेस्ट मैचों में ही 8249 रन बना लिए है। अगर उनके करियर में कोई बड़ी इंजरी नहीं आती है तो ऐसा कोई कारण नहीं होगा जिससे वो सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 15,921 रन के सर्वकालिक रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे।"

आगे बात करते हुए इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि ना सिर्फ रन के मामले में बल्कि रूट के अंदर क्षमता है कि वह 200 टेस्ट मैच खेल सकते हैं।

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबें फॉरमेट में 200 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार