India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। रूट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों औऱ 1 छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने।

Advertisement

रूट ने अपनी इस छोटी पारी के बावजूद भी खास रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। भारत में 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा छूने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ क्लाइव लॉयड, एलिस्टर कुक, गॉर्डन ग्रीनिज और मैथ्यू हेडन ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

कुक के भारत में 24 पारियों में 45.65 की औसत से 1004 रन हो गए हैं। भारत ने लॉयड ने 1359 रन, कुक ने 1235 रन,ग्रीनिज ने 1042 रन औऱ हेडन ने 1027 रन बनाए हैं।

रूट के नाम भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। 

Also Read: Live Score

बता दें कि इस सीरीज में रूट का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। चार पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 52 रन ही आए हैं। रूट ने पहले टेस्ट मे गेंदबाजी में अहम योगदान दिया था लेकिन दूसरे मुकाबले में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार