24 अगस्त,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट और जॉस बटलर बिग बैश लीग 2018-19 में सिडनी थंडर की टीम के लिए खेलेंगे। रूट औऱ बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले सिडनी थंडर के लिए बीबीएल के 7 मैच खेलेंगे।
2016 वर्ल्ड टी-20 के फाइनल के बाद रूट ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ 8 टी-20 मैच ही खेले हैं। आईपीएल 2018 में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।
वहीं बटलर पहले ही सिडनी थंडर का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल 6 मैचों में वह सिडनी की टीम का हिस्सा थे। इस बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बटलर की बदौलत राजस्थान की टीम ने नॉकआउट तक का सफर तय किया था।
बिग बैश लीग 2018-19 की शुरूआत 19 दिसंबर से होगी। सिडनी थंडर अपना पहला मैच 21 दिसंबर को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेलेगी। इस बार बीबीएल आईपीएल की तर्ज पर खेला जाए। जिसके चलते मैचों की संख्या 43 से बढ़ाकर 59 कर दी गई है।