England vs West Indies 3rd Test: इंग्लैंड औऱ वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार (26 जुलाई) से एजबेस्टन में खेला जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रूट ने अभी तक सीरीज की 3 पारियों में 68 की औसत से 204 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर

Advertisement

रूट अगर इस मैच में 14 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पछाड़कर सातवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। रूट ने अभी तक 142 टेस्ट की 260 पारियों में 11940 रन बनाए हैं, वहीं लारा के नाम 131टेस्ट की 232 पारियों में 11953 रन बनाए हैं। 

 

इसके अलावा टेस्ट में 12000 रन पूरे करने के लिए रूट को 60 रन की दरकार है। इतिहास में अभी तक इंग्लैंड का एक और दुनिया के कुल छह खिलाड़ी इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

रूट अगर शतक जड़ लेते हैं तो इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। रूट ने अभी तक 32 टेस्ट शतक जड़े हैं और फिलहाल 33 शतक के साथ पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा। रूट ने सभी फॉर्मेट को मिलाकर 48 शतक जड़े हैं और इतने ही रोहित औऱ राहुल के नाम भी दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम फिलहाल 2-0 से आगे हैं। एजबेस्टन में इंग्लैंड की निगाहें क्लीन स्वीप पर होंगी, वहीं वेस्टइंडीज एक जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार