New Zealand vs England 2nd Test: न्यूजीलैंड औऱ इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (6 दिसंबर) से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट (Joe Root Test Record) के पास कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने काम का होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 3.30 बजे से खेला जाएगा। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मुकाबले में रूट का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 23 रन बनाए थे। 

Advertisement

13000 टेस्ट रन

Advertisement

रूट अगर इस मैच में 223 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 13000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। रूट ने 150 टेस्ट की 274  पारियों में 1277  रन बनाए हैं। अभी तक सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस औऱ राहुल द्रविड़ ने ही यह कारनामा किया है। 

द्रविड़ की बराबरी करने का मौका

रूट अगर इस मैच में शतक जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। रूट ने अभी तक इस क्रिकेट में 35 शतक लगाए हैं, वहीं द्रविड़ के नाम 36 शतक दर्ज हैं। 

100 पचास प्लस स्कोर

Advertisement

रूट अगर एक अर्धशतक भी जड़ लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जो टेस्ट क्रिकेट में 100 पचास प्लस स्करो बनाएंगे। उन्होंने इस फॉर्मेट में अभी तक 35 शतक औऱ 64 अर्धशतक जड़े हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा अभी तक सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस औऱ रिकी पोंटिंग ने ही यह कारनामा किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार