Joe Root Test Record: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे की टीम के बीच 22 मई से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा और यह एक चार दिवसीय टेस्ट मैच होगा। बता दें कि 22 साल बाद दोनों टीम इंग्लैंड में कोई टेस्ट मैच खेलेंगी। 

Advertisement

इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बता दें कि रूट ने अभी तक जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। 

Advertisement

13000 टेस्ट रन

रूट ने अभी तक खेले गए 152 टेस्ट मैच की 278 पारियों में 50.87 की औसत से 12972 रन बनाए हैं। अगर वह 28 रन बना लेते हैं तो148 साल के टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 15921 रन

Advertisement

रिकी पोंटिंग- 13378 रन

जैक कैलिस- 13289 रन

राहुल द्रविड़- 13288 रन

Advertisement

जो रूट- 12972 रन

सबसे धीरे 13 हजार रन

रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीरे 13000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेंगे। जिन भी खिलाड़ियों ने जो टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, उन्होंने उससे कम पारियां खेली थी। 

Advertisement

सबसे कम पारियों में 13000 टेस्ट रन

सचिन तेंदुलकर- 266 पारी

जैक कैलिस- 269 पारी

Advertisement

रिकी पोंटिंग- 275 पारी

राहुल द्रविड़- 277 पारी

21000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 361 मैच की 474 पारियों में 20724 रन बनाए। अगर वह 276 रन और बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 21000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार