Joe Root Record 2000 Runs against New Zealand: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर वह पहले टेस्ट में 75 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार (4 जून) से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। इस सीरीज में सभी की नजरें दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज जो रूट पर रहने वाली हैं, क्योंकि उनके पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। रूट ने अब तक कीवी टीम के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 1925 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें 2000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 75 रन की जरूरत है।

अगर रूट लॉर्ड्स टेस्ट में यह आंकड़ा छू लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है। टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उनके बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद 1919 रन और राहुल द्रविड़ 1659 रन का नाम शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  1. जो रूट – 21 मैच, 1925 रन
  2. जावेद मियांदाद – 18 मैच, 1919 रन
  3. राहुल द्रविड़ – 15 मैच, 1659 रन
  4. सचिन तेंदुलकर – 24 मैच, 1595 रन
  5. जैक्स कैलिस – 18 मैच, 1543 रन
Also Read: LIVE Cricket Score

रूट सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े आंकड़ों में से एक के भी करीब हैं। उनके नाम फिलहाल 163 टेस्ट मैचों में 13,943 रन दर्ज हैं और उन्हें 14,000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए सिर्फ 57 रन की जरूरत है। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 15,921 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार