इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। रूट ने इस सीरीज में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 84 गेंदों में चार चौकों की मदद से 50 रन बनाए। 
बतौर कप्तान साल में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

रूट बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 2021 में 15 टेस्ट मैच की 28 पारियों में 1680 रन बनाए हैं।रूट ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा। स्मिथ ने साल 2008 में 15 टेस्ट की 25 पारियों में 1656 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ही उनसे आगे हैं। यूसुफ ने 2006 में 11 टेस्ट की 19 पारियों में 1788 रन, वहीं विव रिचर्ड्स ने 1976 में 11 टेस्ट की 19 पारियों में 1710 रन बनाए थे। रूट के पास दूसरी पारी में इन दोनों को पछाड़ने का मौका होगा। 

100 साल में नहीं हुआ ऐसा

रूट ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 795 रन बना चुके हैं, लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। पिछले 100 साल में कोई और मेहमान टीम का बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में बिना शतक के इतने रन नहीं बनाए हैं। 

रूट का यह ऑस्ट्रेलिया में नौंवा अर्धशतक है। बिना टेस्ट शतक बनाए किसी भी विदेशी बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया में बनाए गए यह सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार