इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार (26 जुलाई) को बेहतरीन बुद्धि तत्परता दिखाते हुए अविश्वसनीय कैच लपका। रूट की कैच से गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) की पारी का अंत हुआ, जिन्होंने 8 गेंद में 8 रन बनाए।

Advertisement

मोती जब बल्लेबाजी करने आए तो वेस्टइंडीज का स्कोर 68 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन था। 71वें ओवर में तेज गेंदबाज गस एटिकंसन ने शानदार बाउंसर से उनकी पारी का अंत किया।

Advertisement

एटकिंसन की बाउंसर को खेलने के दौरान मोती अजीब पोजिशन में आए गए, जिसके चलते गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर की तरफ गई। गेंद विकेटकीपर जेमी स्मिथ की पहुंच से थोड़ी दूर थी औऱ पूरी कोशिश के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच सके। लेकि  रूट ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए अपने दाईं तक डाइव मारकर कैच लपका।
रूट के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज पहली पारी में 282 रनों पर ऑलआउट हो गई।  जिसमें कप्तान क्रेग ब्रैथवेड ने 61 रन, जेसन होल्डर ने 59 रन और जोशुआ डी सिल्वा ने 49 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए एटकिंसन ने 4 विकेट, क्रिस वोक्स ने 3 विकेट, मार्क वुड ने 2 विकेट और शोएब बशीर ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। ओली पोप और जो रूट नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने 2 विकेट और अल्जारी जोसेफ ने 1 विकेट लिया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार