इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में शानदार अर्द्धशतक लगाकर टीम इंडिया को मैच में वापसी करने की आस दी है। हालांकि, रोहित अनलक्की रहे और अंपायर्स कॉल पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन चले गए। 

Advertisement

वहीं, इससे पहले रोहित शर्मा के साथ ही एक और घटना देखने को मिली जब जो रूट की एक छोटी सी गलती के चलते हिटमैन को जीवनदान मिल गया। दरअसल, ओली रॉबिंसन की गेंद पर रोहित एक समय एलबीडब्ल्यू आउट थे लेकिन अंपायर ने इंग्लिश टीम की अपील को ठुकरा दिया और इसके बाद रॉबिंसन ने कप्तान जो रूट का रुख किया।

Advertisement

रूट असमंजस में थे कि रिव्यू लें या नहीं क्योंकि इससे पहले वो एक रिव्यू गंवा भी चुके थे और इसी के चलते उन्हें DRS का सिग्नल करने में इतनी देर हो गई कि 15 सेकिंड का समय हाथ से निकल गया और जब तक वो सिग्नल करते तब तक काफी देर हो गई और अंपायर ने भी कह दिया कि आपका समय समाप्त हो चुका है।

इसके बाद जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो रोहित साफ आउट नजर आ रहे थे लेकिन रूट की देरी ने उन्हें बचा लिया और वो अर्द्धशतक लगाने में सफल रहे। हालांकि, इसके बाद वो जिस तरह से एलबीडब्ल्यू आउट हुए वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार