भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने स्वीकार किया है कि यह हार काफी निराशाजनक है और इसे पचा पाना उनके लिए काफी कठिन है।

Advertisement

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के लिए रोरी बर्न्‍स और हसीब हमीद ने अर्धशतक जड़े थे और टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई थी लेकिन इनके आउट होने के बाद अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था।

Advertisement

डेली मेल के हवाले से रूट ने कहा, "यह काफी निराशाजनक है, विशेषकर ऐसे अवसर में जहां हमारे पास जीतने का मौका था। पारी में ढेर हो जाने को स्वीकार कर पाना कठिन है। लेकिन हमें देखना होगा कि किस तरह हमने लॉर्ड्स से सीख लेते हुए हेडिंग्ले में वापसी की थी। हम ऐसा ही ओल्ड ट्रेफोर्ड में भी करेंगे।"

उन्होंने कहा, "ऐसा कई बार हुआ जब हम आगे थे और हमारे पास मौका था। इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है और हम मीठी बातें नहीं करेंगे। हमें इस मुकाबले से कुछ सीखने मिला है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार