T20 World Cup 2021: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने जा रही है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। कोई भी खिलाड़ी अगर टी20 वर्ल्ड कप में गेंद या बल्ले से कमाल करता है तो फिर उसका नाम लंबे समय तक याद रखा जाना है इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो।

Advertisement

ऐसे में सभी युवा और दिग्गज खिलाड़ी चाहेंगे कि वह टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए कुछ कारनामा कर सकें। इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने छह टी 20 विदेशी खिलाड़ियों का नाम बताया है जो उनके अनुसार इस विश्व कप में कुछ बड़ा कर सकते हैं और जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने इन 6 खिलाड़ियों की लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के अलावा उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और कागिसो रबाडा, वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को चुना है।

गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण पिछले छह महीने से क्रिकेट से बाहर हैं। वह इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप के अलावा एशेज में भी हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलना है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार