इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने बीते दिनों जोफ्रा आर्चर की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे। इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अब माइकल वॉन समेत उन सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। आर्चर ने इस तथ्य के साथ अपनी नाराजगी व्यक्त की है कि जब कोई भी खिलाड़ी थोड़ा सा डल हो जाता है तो फिर उसकी आलोचना होने लगती है। 

Advertisement

डेली मेल के लिए प्रकाशित एक लेख में जोफ्रा आर्चर ने माइकल वॉन पर निशाना साधते हुए लिखा, 'वह प्रतिबद्ध नहीं है या वह अच्छा नहीं है’ऐसे कमेंट आपको तब सुनने को मिलते हैं जैसे ही आप 110 प्रतिशत नहीं दिखाई देते हैं। मुझे यह काफी कष्टप्रद लगता है कि कैसे लोग कुछ पढ़ते हैं और अपनी राय बनाते हैं।'

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने आगे लिखा, 'मैंने माइकल वॉन का एक लेख देखा, जिसमें उन्होंने लिखा था अगर जोफ्रा टेस्ट क्रिकेट से प्यार नहीं करता, तो इंग्लैंड को यह पता लगाना होगा कि ऐसा क्यों है। हमारी आपस में क्रिकेट को लेकर कभी कोई बातचीत नहीं हुई, इसलिए मुझे यह थोड़ा अजीब लगा। वह नहीं जानते कि मुझे क्या झकझोरता है। वह नहीं जानते कि मेरे अंदर क्या चल रहा है।'

जोफ्रा आर्चर ने लिखा, 'सभी को कहीं न कहीं से शुरुआत करनी चाहिए, और मैं अभी टेस्ट क्रिकेट में नया हूं। मैं अपना रास्ता बना रहा हूं, इंग्लैंड के सेट अप में दो महान गेंदबाजों की तरह ही जैसा जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड किया था। मैं अब तक 31 के गेंदबाजी औसत से खुश हूं क्योंकि मैं बेहतर हो सकता हूं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार