बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली पर की गई टिप्पणी के चलते इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं। 58 वर्षीय तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर लिखा था कि अगर मोईन अली क्रिकेट से नहीं जुड़े होते तो वह ISIS में शामिल होने के लिए सीरिया चले जाते।

Advertisement

इस ट्वीट के बाद तस्लीमा नसरीन की चौतरफा आलोचना हुई वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी बांग्लादेशी लेखिका के इस ट्वीट पर नाराजगी जताई है। आर्चर ने ट्वीट कर लिखा, 'क्या तुम ठीक हो? मुझे नहीं लगता कि तुम ठीक हो।' तस्लीमा ने आलोचना झेलने के बाद मोईन अली पर किए गए अपने बयान पर सफाई दी थी।

Advertisement

तस्लीमा नसरीन ने लिखा, 'नफरत करने वालों को पता होना चाहिए कि मोईन अली पर किया गया ट्वीट मजाक में किया गया था। लेकिन लोगों ने मुझे परेशान करने का एक मुद्दा बना लिया, क्योंकि मैं मुस्लिम समाज को सेकुलर बनाने का और इस्लामी कट्टरता का विरोध करती हूं। मानवता का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि महिला समर्थक वामपंथी, महिला विरोधी इस्लामिस्ट का समर्थन करते हैं।'

इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'मजाक? कोई नहीं हंस रहा है। यहां तक तुम खुद भी नहीं हंस रही हो। तुम बस इस समय इतना कर सकती हो कि अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दो।' मालूम हो कि तस्लीमा नसरीन ने मोईन अली पर किए गए अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार