भारतीय टीम ने पिंक बॉल टेस्ट में शानदार शुरूआत करते हुए पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम को महज 112 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 अंग्रेज गेंदबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अक्षर के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अचानक से ही जोफ्रा आर्चर का 7 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

Advertisement

आर्चर ने 30 मई 2014 को एक ट्वीट किया था जो कि आज (24 फरवरी) को सच हो चुका है। आर्चर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'गुड स्टार्ट पटेल।'

Advertisement

इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ के इस वायरल ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सारी महफि़ल लूट ली है। आर्चर के इस ट्वीट से ज़ाहिर है कि उन्हें पहले ही पता था कि अक्षर पटेल टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरूआत करेंगे। हालांकि, आपको बता दें कि इससे पहले भी आर्चर के कई ट्वीट्स वायरल हो चुके हैं और इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपनी भविष्यवाणी से सभी को हैरान करके रख दिया है। 

पटेल को लेकर आर्चर के इस वायरल ट्वीट पर फैंस काफी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कई फैंस कह रहे हैं कि आर्चर इंसान है या भगवान, जो इसे पहले से ही सब पता होता है। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि आर्चर क्रिकेटर नहीं बल्कि एलियन है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार