नई दिल्ली, 9 अगस्त | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आखिरकार राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के तहत अपने क्रिकेटरों का डोप टेस्ट कराने को लेकर राजी हो गया है। बीसीसीआई को अब नाडा के तहत सभी क्रिकेटरों का डोप टेस्ट कराना होगा। 

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि खेल मंत्रालय का यह स्पष्ट कहना है कि केवल नाडा ही सभी खिलाड़ियों का टेस्ट करेगा। 

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी की मंत्रालय से संबंधित लोगों से हुई मुलाकात के बाद कहा कि केवल नाडा ही क्रिकेट खिलाड़ियों का टेस्ट करेगा। बीसीसीआई ने यह प्रक्रिया अपने सामने कराने की मांग की, लेकिन खेल मंत्रालय ने कहा कि वह इस मामले को देखेगा और ऐसी प्रक्रिया अपनाएगा, जिससे कि बीसीसीआई भी खुश हो।" 

गौरतलब है कि बीसीसीआई अपने क्रिकेटरों का नाडा के जरिये टेस्ट कराने से लंबे समय से मना करता आ रहा था। भारतीय बोर्ड का दावा था कि वह एक स्वायत्त संस्था है ना कि राष्ट्रीय खेल संघ और ना ही उसे सरकार से कोई फंडिंग मिलता है।हालांकि खेल मंत्रालय इस बात पे अड़ा था कि बीसीसीआई को नाडा के तहत आना ही होगा। 

बीसीसीआई का यह फैसला उस फैसले के बाद आया है, जिसमें उसने भारतीय टीम और मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोपिंग रोधि नियमों के चलते निलंबित कर दिया था। इसके बाद नाडा ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि बोर्ड के पास खिलाड़ियों का टेस्ट करने का अधिकार नहीं है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार