पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से बाहर हो गए हैं। बेयरस्टो पिछले साल सितंबर में पैर में चोट से अभी उभर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने बेयरस्टो की जगह ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) को टीम में शामिल किया गया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार (25 मार्च) को एक वीडियो जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। 

Advertisement

दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने के दौरान पिछले साल 2 सितंबर को बेयरस्टो का बायां पैर टूट गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई, जिसके चलते वह टी-20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका,न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। 

Advertisement

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 67 टी-20 मैचों में 23.88 की औसत से 1409 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वह थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम का हिस्सा हैं। 

पंजाब किंंग्स ने बेयरस्टो के बाहर होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया. "  हमें आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि जॉनी बेयरस्टो चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेलेंगे।  हमहम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और अगले सीजन में उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं।उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।"

पिछले सीजन पंजाब ने ऑक्शन में बेयरस्टो को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

Advertisement

पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 में अपना पहला मैच 1 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी। इस बार टीम की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार