एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 83 ओवर में 8 विकेट खोकर 299 रन बना दिए हैं। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था और क्रिस वोक्स की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और कंगारू बल्लेबाजों पर नकेल कसकर रखी। अगर मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श के अर्द्धशतक ना आए होते तो शायद ऑस्ट्रेलिया की हालत और पतली होती।

Advertisement

इस टेस्ट मैच में सभी की निगाहें जॉनी बेयरस्टो पर भी थी क्योंकि शुरुआती मैचों में उनकी विकेटकीपिंग को लेकर दिग्गजों ने उनकी काफी आलोचना की थी लेकिन इस टेस्ट के पहले ही दिन उन्होंने ना सिर्फ अच्छी विकेटकीपिंग की बल्कि एक शानदार कैच पकड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब भी दे दिया। उनके इस कैच का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

बेयरस्टो का ये कैच ऑस्ट्रेलियाई पारी के 63वें ओवर में देखने को मिला जब क्रिस वोक्स के ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्श के बल्ले का किनारा लगा और गेंद बेयरस्टो के दाईं ओर जा रही थी लेकिन बेयरस्टो ने सही समय पर स्ट्रेच किया और एक हाथ से इश गजब के कैच को पकड़ लिया। इस कैच को पकड़ते ही उनका जश्न देखने लायक था। अपने जश्न से मानो वो अपने आलोचकों को जवाब दे रहे हों।

बेयरस्टो ने पहली पारी में अपनी विकेटकीपिंग से तो दिल जीत लिया लेकिन इंग्लिश टीम को उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी क्योंकि इस सीरीज में बेयरस्टो अभी तक बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं ऐसे में उनका बल्ला चलना बहुत जरूरी होगा। इसके साथ ही दूसरे दिन जब इंग्लिश टीम मैदान पर उतरेगी तो उनका मकसद ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आउट करना होगा और उसके बाद अगर पहली पारी में इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की तो वो एक बड़ी लीड भी हासिल कर लेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार