मुंबई इंडियंस से अलग हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, 9 साल बाद छोड़ा टीम का साथ

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST
Jonty Rhodes leaves Mumbai Indians after nine seasons ()

मुंबई, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को फील्डिंग कोच दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मुंबई ने उनके स्थान पर आने वाले 2018 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के जेम्स पैम्मेंट के साथ करार किया है। 

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार रोड्स अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा समय देना चाहते हैं। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

टीम के मालिक आकाश अंबानी ने रोड्स की सराहाना करते हुए कहा कि टीम की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है। मुंबई ने आईपीएल के 10वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। वह 9 सीजन तक मुंबई टीम के साथ रहे। 

 

बयान में उन्होंने कहा है, "रोड्स मुंबई इंडियंस के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके योगदान को शब्दों में जाहिर नहीं किया जा सकता। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह हमेशा मुंबई इंडियंस के परिवार का हिस्सा रहेंगे।" PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

नए फील्डिंग कोच के बारे में उन्होंने कहा, "हम जेम्स पेम्मेंट का टीम में स्वागत करते हैं। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ काम भी किया है।"

पेम्मेंट ने कहा, "यह मेरे लिए चुनौती है और साथ ही मेरे लिए यह मौका है कि मैं रोड्स जैसे शानदार खिलाड़ी की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकूं।"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें