Jos Buttler Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) दो बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।
एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: 35 वर्षीय जोस बटलर मैनचेस्टर टी20 में भारत के सामने 69 रनों की पारी खेलते हैं, तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 14,450 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़कर बतौर इंग्लिश खिलाड़ी फटाफट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। अगर वो ऐसा कर पाते हैं तो दुनिया के तीसरे सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी होंगे।
टी20 में सबसे ज्यादा रन
- कीरोन पोलार्ड - 739 मैचों की 656 पारियों में 14,589 रन
- क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन
- एलेक्स हेल्स - 528 मैचों की 523 पारियों में 14,449 रन
- जोस बटलर - 512 मैचों की 482 पारियों में 14,381 रन
- डेविड वॉर्नर - 439 मैचों की 438 पारियों में 14,284 रन
सूर्यकुमार यादव को पछाड़ने का मौका: जोस बटलर दूसरे टी20 मुकाबले में अपनी बैटिंग के दौरान पांच छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 180 छक्के पूरे कर लेंगे। खास बात ये है कि वो ऐसा करते ही सूर्यकुमार यादव को पछाड़ देंगे और T20I में चौथे सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मौजूदा समय में जोस के नाम 175 छक्के दर्ज हैं, वहीं SKY ने 179 छक्के लगाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के
- करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) - 60 मैचों में 207 छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) - 159 मैचों में 205 छक्के
- मुहम्मद वसीम (यूएई) - 99 मैचों में 196 छक्के
- सूर्यकुमार यादव (भारत) - 113 मैचों में 179 छक्के
- जोस बटलर (भारत) - 156 मैचों में 175 छक्के
बताते चलें कि भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया था जो कि बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड का पूरा टी20 स्क्वाड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।