Jos Buttler Record: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ENG vs WI 3rd T20I) मंगलवार, 10 जून को द रोज बाउल ग्राउंड, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा जिसके दौरान जोस बटलर (Jos Buttler) टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 मैचों की 22 इनिंग में 658 रन ठोक चुके हैं। वो कैरेबियाई टीम के सामने टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement

यहां से अगर वो तीसरे टी20 मुकाबले में सिर्फ 36 रन भी बनाते हैं तो वो इन दोनों ही खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच जाएंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे। बता दें कि रोहित ने वेस्टइंडीज की टीम को 22 टी20 इंनिंग में 693 रन ठोके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन

रोहित शर्मा - 22 इनिंग 693 रन

Advertisement

डेविड वॉर्नर - 15 इनिंग 662 रन

जोस बटलर - 22 इनिंग में 658 रन

फिल साल्ट - 13 इनिंग 640 रन

Advertisement

बात करें अगर मौजूदा सीरीज में जोस बटलर के प्रदर्शन की तो वो गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और इंग्लैंड के लिए शुरुआती दो मुकाबलों में 71.50 की औसत और 150.52 की स्ट्राइक रेट से 143 रन ठोक चुके हैं। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार