Jos Buttler Record: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर खड़ा है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर अगर सिर्फ 5 रन और बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए भारत के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का विजेता फाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा।
इस बड़े मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। बटलर को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत है।
फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में 21 पारियों में 648 रन बनाए हैं, औसत 38.11 और स्ट्राइक रेट 135 के साथ। कोहली के नाम इंग्लैंड के खिलाफ पांच अर्धशतक भी दर्ज हैं। वहीं बटलर ने भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में 27 टी20 मैचों में 644 रन बनाए हैं, औसत 32.2 और स्ट्राइक रेट 143.75 के साथ। उनके नाम भी भारत के खिलाफ पांच अर्धशतक हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- विराट कोहली – 21 मैच | 648 रन
- जोस बटलर – 27 मैच | 644 रन
- रोहित शर्मा – 16 मैच | 467 रन
- हार्दिक पांड्या – 20 मैच | 414 रन
- जेसन रॉय – 15 मैच | 356 रन
आपको बता दें बटलर के नाम टी20 वर्ल्ड कप में भी एक खास उपलब्धि है। वह मौजूदा खिलाड़ियों में इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में 1000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- विराट कोहली – 35 मैच | 1292 रन
- रोहित शर्मा – 47 मैच | 1220 रन
- जोस बटलर – 42 मैच | 1075 रन
- महेला जयवर्धने – 31 मैच | 1016 रन
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट में बटलर का बल्ला अब तक शांत रहा है। सात पारियों में उन्होंने सिर्फ 62 रन बनाए हैं, औसत 8.85 और स्ट्राइक रेट 106.89 के साथ। ऐसे में सेमीफाइनल जैसा बड़ा मंच उनके लिए फॉर्म में वापसी और रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।