एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं। मार्नस लाबुशेन 95 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ 18 रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि, दिन का खेल खत्म होते-होते इंग्लैंड के पास मौका था कि वो लाबुशेन को 95 के स्कोर पर ही आउट कर देते लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर जिन्होंने दिन के पहले सेशन में मार्कस हैरिस का लाजवाब कैच पकड़ा था और पूरे दिन वाहवाही बटोरी, दिन का खेल खत्म होते-होते वो विलेन बन कर सामने आए। बटलर ने लाबुशेन का एक लड्डू कैच टपकाकर इंग्लैंड की मुसीबतों को और बढ़ा दिया।

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 85वें ओवर में घटित हुई जब जिम्मी एंडरसन के ओवर की चौथी गेंद ने लाबुशेन के बल्ले का किनारा लिया और ऐसा लगा कि उनकी पारी 95 पर ही रूक जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गेंद बटलर के दस्तानों में नहीं रूकी और कैच छूट गया।

ये कैच छोड़ने के बाद निराशा बटलर के चेहरे पर देखी जा सकती थी। उनके इस ज़ख्म पर नमक छिड़कने का काम फैंस ने किया कैच छूटने के बाद वो बटलर को बू करते हुए नजर आए। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट के दूसरे दिन ये कैच इंग्लैंड को कितना भारी पड़ता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार