इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए, इंग्लैंड ने पावरप्ले के अंदर ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया और अफ्रीकी गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया।

Advertisement

इस दौरान बटलर ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था। मोईन अली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाकर पहले स्थान पर हैं। 2021 में, लियाम लिविंगस्टोन ने नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और वो लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

अब इन दोनों के बाद बटलर 18 गेंदों में अर्धशतक के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बटलर की धमाकेदार पारी का अंत सिर्फ 30 गेंदों में 83 रन बनाने के बाद हुआ। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भी इंग्लिश टीम की रनों की रफ्तार कम नहीं हुई और फिल सॉल्ट ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक ठोक दिया। सॉल्ट अंत तक 60 गेंदों में 141 रन बनाकर नाबाद रहे जिसके चलते इंग्लिश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 304 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। कप्तान एडेन मार्करम टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 20 गेंदों में 41 रन बनाए। इसके अलावा ब्योर्न फोर्टुइन ने 32 रन, ट्रिस्टन स्टब्स औऱ डोनो। वन फरेरा ने 23-23 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। अब तीन मैचों की सीरीज 1-1 सें बराबर हो गई है और आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज जीत जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार