मॉडर्न डे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना कोई असंभव कार्य नजर नहीं आता। हाल ही में वनडे फॉर्मेट में ईशान किशन और शुभमन गिल में 200+ रन बनाए। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पास भी ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो 50 ओवर क्रिकेट में यह कारनामा कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन्हीं 3 इंग्लिश खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो आगामी समय में वनडे फॉर्मेट में 200 रन बना सकते हैं।

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow)

Advertisement

विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो यह कारनामा कर सकते हैं। बेयरस्टो टॉप आर्डर में बैटिंग करते हैं और उनके पास वनडे क्रिकेट में समय लेकर बल्लेबाजी करने का मौका होता है। बीते समय में बेयरस्टो ने आक्रमक क्रिकेट खेला हैं। वाइट बॉल गेम में उनका बेस्ट स्कोर 141* रन हैं। वह अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के दम में 50 ओवर क्रिकेट में 200 रन अपने नाम के सामने लगा सकते हैं।

जोस बटलर (Jos Buttler)

इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक ठोकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते है। बटलर का 50 ओवर क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 162* रन है। इसके अलावा वह तूफानी बल्लेबाजी करके चौके छक्के लगाने से भी परहेज नहीं करते। टी20 क्रिकेट में वह 6 शतक बना चुके हैं ऐसे में यह साफ है कि वह अपने दिन पर वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक ठोक सकते हैं।

Advertisement

डेविड मलान (Dawid Malan)

35 वर्षीय डेविड मलान भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए दोहरा शतक मार सकते हैं। मलान ने अब तक 14 वनडे इंटरनेशनल में 2 शतक और 3 अर्धशतक के दम पर 526 रन बनाए हैं। मलान टी20 क्रिकेट में भी शतक मारने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ टॉप ऑर्डर में बैटिंग करता है, जो कि कभी भी अपनी बैटिंग के गेयर चेंज करने की काबिलियत रखता है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार