Jos Buttler Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th T20) गुरुवार, 09 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर अपना पहला कदम रखते ही इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी करने वाले हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल में होने वाला टी20 मैच जोस बटलर के T20I करियर का 159वां मुकाबला होगा। वो इसके लिए मैदान पर उतरते ही टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
ऐसा करते हुए जोस बटलर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज डाकरेल की बराबरी करेंगे। इन दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल में 159 मुकाबले खेले हैं। बताते चलें कि T20I में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज है। उन्होंने 163 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।
T20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- पार्ल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 163
- जॉर्ज डाकरेल (आयरलैंड) - 159
- रोहित शर्मा (भारत) - 159
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 158
- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) - 152
बात करें 35 वर्षीय जोस बटलर के टी20 इंटरनेशनल करियर की तो वो अब तक 158 मैचों की 145 पारियों में 4,073 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और 28 हाफ सेंचुरी लगाई है। इसके अलावा जोस ने इंग्लैंड के लिए 57 टेस्ट और 199 वनडे भी खेले हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड का पूरा टी20 स्क्वाड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।