इंग्लैंड ने रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट के हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस बार खिताब जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी टीम भी बन गई। 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की ही तरह इस मैच में भी बेन स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए हीरो साबित हुए।

Advertisement

इस जीत के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर काफी खुश दिखे और अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। बटलर ने मैच के बाद कहा, 'टी20 विश्व कप जीतने के लिए मुझे यहां सभी खिलाड़ियों पर वास्तव में गर्व है। ये एक शानदार टूर्नामेंट रहा है। हम यहां आने से पहले पाकिस्तान गए थे, जो टीम के लिए काफी कीमती समय था। हमारे कोचिंग स्टाफ में कुछ ऑस्ट्रेलियाई भी हैं जिन्होंने काफी अच्छा काम किया।'

Advertisement

आगे बोलते हुए बटलर ने कहा, 'आदिल का शानदार ओवर और वहां से मैच पलट गया। पिछले तीन मैचों में सैम कर्रन हमारे लिए शानदार रहा है, बस वो जो भी करता है, हमारे लिए काफी अच्छा रहता है। हमने शुरुआत से रनरेट को कंट्रोल में रखा लेकिन ये आसान नहीं था। बेन स्टोक्स अंत में बिल्कुल शानदार रहे। वो जो कुछ भी करता है उसमें वो अंतिम प्रतियोगी होता है। अनुभव भी है। मोईन अली के साथ वो समय, बस वो मैच को पाकिस्तान से दूर ले गया।'

इंग्लैंड की इस जीत की बात करें तो बेन स्टोक्स एक बार फिर इंग्लिश टीम के लिए हीरो बनकर सामने आए। स्टोक्स ने मुश्किल परिस्थितियों में एक छोर संभाले रखा और विकेट नहीं गिरने दिया। अंत तक नाबाद रहते हुए स्टोक्स ने 49 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड को दोबारा वर्ल्ड कप जितवा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार