Josh Hazlewood Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के स्टार गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने बीते गुरुवार, 29 मई को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुल्लांपुर के न्यू पीसीए स्टेडियम में गज़ब गेंदबाज़ी की और 3.1 ओवर में महज़ 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बता दें कि इसी के साथ उन्होंने महान गेंदबाज़ अनिल कुंबले (Anil Kumble) के एक महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, क्वालीफायर-1 में जोश ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर और अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई का विकेट झटकते हुए 3 विकेट हॉल हासिल किया जिसके बाद अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल प्लेऑफ मैचों में सबसे ज्यादा बार तीन विकेट हॉल चटकाने के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। इन दोनों ही दिग्गजों ने ये कारनामा दो-दो बार किया है।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल चटकाने वाले विदेशी खिलाड़ी

ये भी जान लीजिए कि जोश हेजलवुड ने बतौर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ मैचों में 3 विकेट हॉल हासिल करने के मामले में रयान हैरिस, शेन वॉटसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गजों की भी बराबरी की है। इन सभी खिलाड़ियों ने आईपीएल प्लेऑफ मैचों में 2-2 बार ये कारनामा किया। इस लिस्ट में टॉप पर ड्वेन ब्रावो का नाम मौजूद हैं जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में प्लेऑफ मैच खेलते हुए 3 बार ये कारनामा किया।

IPL 2025 में RCB के नंबर-1 बॉलर हैं जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी गेंदबाज़ी से कहर बरपा रहे हैं और आरसीबी के लिए सीजन में 11 मैच खेलते हुए 21 विकेट चटका चुके हैं। बता दें कि वो IPL 2025 में RCB के सबसे कामियाब गेंदबाज़ हैं, वहीं टूर्नामेंट में उन्होंने नूर अहमद और प्रसिद्ध कृष्णा के बाद तीसरे नंबर पर रहते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

RCB ने 8 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में बनाई जगह

बात करें अगर इस मुकाबले की तो मुल्लांपुर में आरसीबी ने ही टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में ऑल आउट करके 101 रनों पर रोका। PBKS के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ RCB के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट, यश दयाल ने 2 विकेट, और भुवनेश्वर और रोमारियो ने 1-1 विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके बाद आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने 27 बॉल पर नाबाद 56 रन ठोके जिसके दम पर उन्होंने महज़ 10 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराते हुए सीधा टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार