ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू हो रहे तीसरे एशेज टेस्ट के लिए खेलना मुश्किल हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) चयन पैनल उन्हें चोट से उबरने और नए साल में एससीजी में चौथे टेस्ट के लिए वापसी करने के लिए कुछ और समय देना चाहता है।

Advertisement

हेजलवुड को गाबा में शुरुआती टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था। वह एडिलेड ओवल टेस्ट में नहीं खेले थे। वहीं, तेज गेंदबाजों को देखते हुए जाय रिचर्डसन और माइकल नेसर ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के लिए लंबे समय तक नेट पर अभ्यास किया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने शुक्रवार को कहा, 'माइकल नेसर, जिन्होंने एडिलेड टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और प्रत्येक पारी में एक विकेट हासिल किया। उनकी टीम में वापसी हो सकती है। रिचर्डसन ने भी दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।'

जबकि तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में 16वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है।

ग्रीन ने अपने पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई साथी रिचर्डसन के बारे में कहा, 'मैंने रिचर्डसन से बात की थी, वह टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने के बाद काफी उत्साहित है। उनके अंदर बल्लेबाजों को परेशान करने की काबिलियत है।'

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार