South Africa vs Australia ODI 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा। चोट के कारण जोश इंग्लिस (Josh Inglis) सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
इंग्लिस को पहले वनडे मैच में विकेटकीपिंग करते समय दाहिने हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था।
चोट लगने के बाद पूरी पारी के दौरान इंग्लिस ने विकेटकीपिंग की और नंबर 4 पर अपनी आम जगह पर बैटिंग की। उन्होंने 8 गेंदों पर 3 रन बनाए और रिवर्स-स्वीप करते हुए कैच आउट हो गए।
चोटिल होने के चलते उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने को लेकर संशय है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पहली पसंद के विकेटकीपर और टेस्ट टीम में एलेक्स कैरी के बैक-अप, इंग्लिस मेडिकल स्कैन के लिए पर्थ लौटेंगे। साथ ही, "तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए उनकी उपलब्धता आगे की जांच और स्थिति में सुधार पर निर्भर करेगी"।
इंग्लिस की जगह ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो मुकाबलों के लिए किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।
इंग्लिस के बाहर होने के बाद अब कैरी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।
सीरीज़ में 0-1 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम के लिए इंग्लिश का बाहर होना एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि पिछले सप्ताह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 102 रन क विजयी पारी खेली थी।
पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा