मोहम्मद आमिर के बाद पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ जुनैद खान ने भी टीम मैनेजमेंट के रवैय्ये को लेकर सवाल उठाए हैं। जुनैद ने आखिरी बार 17 मई 2019 को पाकिस्तान के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब से, बाएं हाथ के सीमर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान की जर्सी नहीं पहनी है।

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम में उसी खिलाड़ी को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलता है जो प्रबंधन या कप्तान के करीबी होता है। इससे पहले मोहम्मद आमिर भी टीम मैनेजमेंट पर कई सवाल दाग चुके हैं।

Advertisement

जुनैद खान ने एक पाकिस्तानी वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, “यह ऐसा है जैसे अगर आप कप्तान और टीम प्रबंधन के साथ अच्छे हैं तो आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सभी प्रारूपों में ज्यादा मौके मिलेंगे। यदि आप उनके साथ घनिष्ठ संबंध नहीं रखते हैं तो आप अंदर- बाहर होते रहेंगे।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैं तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हुआ करता था। मैं आराम करने के लिए कहता था, लेकिन मुझे आराम नहीं दिया गया। फिर एक समय ऐसा आया जब मुझे पसंद-नापसंद के कारण नजरअंदाज किया जा रहा था। मैं प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन उचित मौका नहीं दिया जा रहा था। अगर आप बड़े शहर से ताल्लुक रखते हैं, तो लोग आपके लिए आवाज़ उठाते हैं। मेरे और यासिर शाह जैसे लोग स्वाबी से हैं। स्वाबी का कोई टीवी चैनल या मीडिया व्यक्ति नहीं है, इसलिए मीडिया से हमारे चयन के बारे में चयनकर्ताओं पर कोई दबाव नहीं है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार